जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट, गौतम अडानी ने वारेन बफेट को छोड़ा पीछे और पहुंचे इस स्थान पर

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी

फॉर्ब्स ने अपनी 35वीं वार्षिक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट 2022 हाल में ही जारी कर दी है। इसमें अधिकांश के लाइन-अप जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

साल भर की चुनौतियों, वैश्विक महामारी और आर्थिक अनिश्चितता के होते हुए भी विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची 2022 के पोर्टफोलियो और संपत्ति में इजाफा होना काफी आश्चर्यजनक बात है।

इसके साथ ही कुल मिलाकर पहले की अपेक्षा कई अधिक अरबपति हैं और इनकी सयुक्त संपत्ति पीछले वर्ष की तुलना में 5 ट्रिलियन डॉलर अधिक है। 

10 सबसे अमीर आदमी
10 सबसे अमीर आदमी

विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची 2022 के बारे में हमें यहां पूरी जानकारी नीचे दी है। 22 जनवरी 2022 तक एलोन मस्क की कुल संपत्ति 267.1 बिलियन डॉलर थी, जिससे आंकड़े के अनुसार ये दुनिया के सबसे आदमी के रूप में उभर आए थे।

उसके बाद Amazon के संस्थापक और पूर्व सीईओ जेफ बेजोस को स्थान मिला। मस्क टेस्ला के सीईओ और स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ के ओहदे पर रहे।

वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति में उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अतिरिक्त मुकेश अंबानी भी स्टीव बाल्मर को काफी पीछे छोड़ते हुए 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट :

जैसा कि हमने बताया फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनर्स इंडेस्ट के मुताबिक एलोन रीव मस्क 25 अप्रैल 2022 तक 267.1 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे आमिर आदमी की लिस्ट में शामिल हुए है।

फॉर्ब्स के अनुमान के मुताबिक 2021 में दुनिया भर में 27,00 से ज्यादा अरबपति हैं, जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा में 660 ज्यादा हैं

और इस रिकॉर्ड में 493 नए अरबपति मौजूदा लिस्ट में दर्ज हुए हैं जबकि 2020 में चल रहे COVID-19 महामारी के कारण अरबपतियों की संख्या में तेजी से कमी आई थी,

लेकिन 2021 में इसमें उछाल देखा गया और इसमें काफी इजाफा हुआ। तो आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट (World’s top 10 richest persons 2022) के बारे में –

1. एलन मस्क 

टेस्ला और स्पेसेक्स के मालिक एलन मस्क को इस दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के लिस्ट में शीर्ष पर रखा गया है। मौजूदा समय में इनके पास 267.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इन्होंने हाल में ही ट्विटर में 9.2% की हिस्सेदारी ली है।

2. जैफ बेजॉस

जैफ बेजॉस विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वर्तमान में इनके पास कुल 169.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

3. बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली

दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनकी कंपनी का नाम LVMH है। इनके पास मौजूदा समय में 161.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

4. बिल गेट्स

बिल गेट्स का नाम तो आपने पहले भी सुना होगा। इनका नाम इस साल की लिस्ट में सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार इनके पास 129.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 

5. गौतम अडानी एंड फैमिली

गौतम अडानी विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वर्तमान में इनके पास कुल 122.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

6. वारेन बुफेट

दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में ये छठवें स्थान पर हैं।

इनके नाम कुल 119.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति दर्ज है।

7. लैरी एलिसन 

दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों की लिस्ट में इनको सांतवा स्थान पर रखा गया है। इनकी संपत्ति का जिक्र करें तो ये करीब 106.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

8. लैरी पेज

इन्होंने दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में अपना नाम आठवें नंबर पर दर्ज कराया है। वहीं इनकी संपत्ति का जायजा लें, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ये करीब 103.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

9. मुकेश अंबानी

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में मुकेश अंबानी ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। इनके पास कुल मिलाकर 101.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

10. सर्गी ब्रिन

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से दसवें स्थान पर इनका नाम दर्ज है। ये पेशे से कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा सर्गी ब्रिन गूगल के दूसरे संस्थापक के नाम से भी जाने जाते है। इनकी कुल संपत्ति 99.8 बिलियन डॉलर की है।

Also Read –143 वस्तुओं के मूल्य में होने वाली है बढ़ोतरी , राज्य द्वारा राजस्व बढ़ोतरी के संबंध में जीएसटी काउंसिल द्वारा मांगी गई राय 

Leave a Comment