JKBOSE 10th Result 2023 OUT: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी लड़कियां रही लड़कों से आगे

JKBOSE Class 10th Result 2023 OUT: Jammu And Kashmir के 10 वी के छात्राओं के लिए आज खुश का मौका है जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने यानी 19 जून 2023 को कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 10 का दोनों जोन सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन का परिणाम 2023 घोषित किया है। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 78.89 प्रतिशत है।

परीक्षा में शामिल रहे छात्र एवं छात्राऐ अपने रोल नंबर का उपयोग करके सरकार की ऑफिशल वेबसाइट jkbose.nic.in के जरिये अपना रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। छात्र जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जेकेबीओएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा सॉफ्ट जोन के लिए 09 मार्च से 05 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि हार्ड जोन के लिए 08 अप्रैल से 09 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी।

JKBOSE 10th Result 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • वेबपेज पर “JKBOSE कक्षा 10वीं जोन-वाइज रिजल्ट लिंक” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • अब “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर रखे लें।

लड़कियां रही लड़कों से आगे

जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल लड़कियों ने 81.68% के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि लड़कों ने 78.23% हासिल किया। 

इस साल कुल 1,48,701 परीक्षार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1,18,791 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 29789 उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 09 जून को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 2023 जारी किया था। इस वर्ष कक्षा 12वीं के लिए कुल 65 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा के लिए 1,27,636 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से 82,441 ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Leave a Comment