Deoria Murder Case : आरोपियों के घर हो सकता है Bulldozer Action

Deoria में 6 लोगो के हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है ,कल देर शाम तक मृतक प्रेमचंद यादव के घर जमीन की पैमाइस हुयी

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी।

भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा।

एक ही दिन में हुई छह हत्याएं

इस्के बाद प्रेमचंद सत्य प्रकाश दुबे के घर के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के घर के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उसी दौरान सत्य प्रकाश दुबे व उनके साथियो के साथ मिलकर प्रेमचंद यादव को इटो से मारकर हत्या कर दी।

इस घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी की बारी-बारी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

ऐसी घटना सुनकर सबकी रूह काँप जाएँगी ,मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल थे ! जिसमें सत्य प्रकाश दुबे और उनकी पत्नी किरण दुबे माँ बाप के साथ ही उनकी पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इसी दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिन्हें पास ही के मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।

सुनने में आया है जल्दी योगी का हो सकता है बुलडोजर एक्शन पुलिस अपनी कार्यवाइ में लगी हुयी है