केंद्रीय कर्मचारियों के आगये अच्छे दिन अब मिलने वाला है बहुत सारा पैसा एक साथ
30 मार्च को केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया
ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को अब 1 मई यानी अप्रैल महीने की सैलरी का खाते में आने का बेसब्री से इंतजार है। डीए और डीआर (DR) में ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू हो गई है।
अब मार्च महीने की सैलरी जारी होने के बाद कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर की बकाया राशि जारी की जा सकती है। यानी अप्रैल महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में मोटी रकम आने वाली है।
बीते साल जुलाई 2021 में कर्मचारियों का डीए (DA) 17 फीसदी था। इसके बाद सरकार ने जुलाई महीने में डीए में एक साथ 11 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इससे उनका डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया था।